धोनी बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष पर

dhoni

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार बल्लेबाज़ी की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर जमे हुए हैं.

जबकि ज़हीर ख़ान शीर्ष 10 गेंदबाज़ में शामिल होने से सिर्फ़ एक स्थान पीछे हैं.

आईसीसी ने जो ताज़ा रैंकिंग जारी की है, उसके अनुसार धोनी के अलावा युवराज सिंह छठे स्थान पर हैं और सचिन तेंदुलकर 12वें स्थान पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया के नाथन ब्रैकन वनडे में गेंदबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं.

उनके बाद दूसरे स्थान पर न्यूज़ीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी हैं.

उल्लेखनीय है कि वनडे के 10 बल्लेबाज़ों के क्रम में कोई बदलाव नहीं आया है.

धोनी के बाद ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी और दक्षिण अफ़्रीका के ग्रीम स्मिथ का नंबर है.

महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2006 में थोड़े समय के लिए नंबर वन हुए थे लेकिन वो इस स्थान को बरक़रार नहीं रख पाए थे.

ग़ौरतलब है कि भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया और उसने खेले गए चारों मैचों में जीत हासिल की.

इस सिरीज़ में भारतीय कप्तान ने न केवल बल्लेबाज़ी में बल्कि विकेटकीपिंग में भी अपना कमाल दिखाया है.

वर्ष 2008 में धोनी रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं, साथ ही विकेटकीपिंग में भी उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

इसके पहले दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान ग्रैम स्मिथ रैंकिंग में पहले स्थान पर थे.

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.