मुंबई में प्रदर्शन

rally
मुंबई में हुए हमलों के ठीक एक हफ़्ते बाद बुधवार की शाम गेटवे ऑफ़ इंडिया और ताज महल होटल के आसपास हज़ारों हज़ार लोगों ने रैली निकाल कर एकजुटता का प्रदर्शन किया है.

दूसरी तरफ़ छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (सीएसटी) पर दो बम मिले हैं जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है.

ताज के पास मौजूद बीबीसी संवाददाता पाणिनी आनंद का कहना है कि रैली में शामिल लोगों के हाथों में तख़्तियाँ और बैनर थे, जिन पर लिखा है. ‘मुंबई मेरी जान’, ‘आई लव माई मुंबई’ और ‘ऐनफ़ इज़ ऐनफ़’. बहुत से लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा भी था.

मीडिया का आभार

प्रदर्शनकारियों ने कुछ तख़्तियाँ पर मीडिया का आभार व्यक्त किया गया था और लिखा गया था, ‘देश के नेताओं और प्रशासन की कलई खोलने के लिए धन्यवाद’.

नेताओं और सरकारी अधिकारी की लापरवाही के ख़िलाफ़ गुस्सा प्रकट करने के साथ-साथ चरमपंथियों को ये बाताना के लिए आए हैं कि वो हमले करके मुंबई को बांट नहीं सकते हैं और न ही मुंबई की स्पिरिट को कम नहीं कर सकते हैं

प्रदर्शनकारियों का बयान

रैली में सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया. जिनमें छात्र, स्वयंसेवी संगठन के लोग, प्रोफ़ेसर, बुद्धिजीवी, पेज़ थ्री की शख़्सियतें, उद्यमी और बॉलीवुड के सितारे भी शामिल थे.

इस रैली की ख़ास बात इस में शामिल लोगों का कहना था कि वो किसी राजनीतिक पार्टी या किसी संगठन के बुलावे पर नहीं आए हैं बल्कि वो अपनी अंतरआत्मा की आवाज़ पर यहाँ आए हैं.

रैली में सभी विचारधारा के लोगों ने हिस्सा लिया है. नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के बच्चों ने भी इस रैली में भाग लिया है और ये बच्चे एनसीसी की पोशाक में थे.

लोगों का कहना है का देश में सकल घरलू उत्पाद की विकास दर आठ प्रतिशत है लेकिन देश में आतंकवाद की बढ़ोत्तरी दर 100 प्रतिशत है.

इस रैली में कहीं कोई मंच नहीं सज़ा हुआ था और न ही कहीं कोई भाषणबाज़ी हुई. लोग मोमबत्तियाँ जलाकर मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे.

रैली में शामिल लोगों से जब रैली के मक़सद के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, ” हम नेताओं और सरकारी अधिकारी की लापरवाही के ख़िलाफ़ गुस्सा प्रकट करने के साथ साथ चरमपंथियों को ये बाताने के लिए आए हैं कि वो हमले करके मुंबई को बांट नहीं सकते हैं और न ही मुंबई की ‘स्पिरिट’ को कम नहीं कर सकते हैं.

Posted in News. 5 Comments »

5 Responses to “मुंबई में प्रदर्शन”

  1. pR@tz Says:

    The TimesNOW had infact misinterpreted Kerala CM’s remarks either knowingly or unknowingly and had cleverly edited out the questions asked to him (Note that the questions are very relevant here to grade his removal as abusal, though it were never abusive directly or indirectly for Major. Sandeep’s family)

    Please have a look at What (Exactly) Kerala CM Said… to know more…

    Let’s condemn the unethical act of TimesNOW for sensationalizing news by misinterpreting CM’s remarks and misleading people.

  2. Praful Says:

    communist are inty-indian. Kerala CM is not exception.

  3. Praful Says:

    Why Kerala CM told anything. Sandeep unnikrishanan killed by terrorist. What Kerala CM did, making kerelian to terrorist.

  4. pR@tz Says:

    You are prejudiced… you are making conclusions with your anti-communist mind…. Communists are never against India. If you had read my post with a clean mind, you will understand that the remarks by Kerala CM are NOT against Major. Sandeeps family, in anyway whatsoever ….

  5. Praful Says:

    I am communist so I said that! Previously I was in CPI(M) but now in CPI (ML). only CPI-ML is real communist. and others are CHAMCHAS of Lalu.


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.