माफिया थे गांधी, सुभाष, नेहरू : उ.प्र. मंत्री

मायावती के सितारे लगता है इस समय गरदिश में हैं। उत्तर प्रदेश के एक और कैबिनेट मंत्री ने सरकार की किरकिरी करा दी है। मायावती सरकार के मंत्री अवधपाल सिंह ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह आदि को माफिया बताया है। उनकी नजर में डीपी यादव एक बहादुर व्यक्ति हैं।
इतना ही नहीं मुकदमों का दर्ज होना शायद माया सरकार के इस मंत्री की नजर में एक सम्मान है। डीपी यादव पर मुकदमों पर उठे एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह तुलना कर डाली थी।
गौरतलब है कि अवधपाल सिंह का इतिहास बड़ा दागदार है। ये शराब माफिया हैं। इन पर हत्या, लूट के प्रयास और बलात्कार के 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ये कच्ची शराब का धंधा भी करते हैं। इतना ही नहीं अभी पंद्रह दिन पहले इनके गांव से तीन लाख लीटर अवैध शराब भी पकड़ी गई है। इनके पिता लटरी सिंह यादव डकैत छविराम गैंग के सदस्य थे और उन पर भी 40 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे। वे भी पांच बार विधायक रहे हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.