ईरान के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान अपनी सीमाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है जिसकी वजह से ही पिछले दिनों 12 ईरानी सुरक्षाकर्मियों की हत्या करके हमलावर पाक सीमा में बड़ी आसानी से दाखिल हो गए।
ईरान के उप राष्ट्रीय पुलिस कमांडर अहमदरजा रदान ने कहा, “पाकिस्तान का ईरान से लगी सीमाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि अपराधी आसानी से सीमा के इस पार और उस पार आ- जा रहे हैं। “
उन्होंने कहा कि अब तक पाकिस्तान के सीमा पर चौकसी बढ़ाने के सभी प्रयास असफल साबित हुए हैं।
रदान ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपराधियों पर अंकुश लगाने में असक्षम है तो वह ईरान को इस बात की इजाजत दे कि वह उसकी सीमा में घुसकर अपराधियों से निपट सके।




