हेडली ने भी लिया था इशरत का नाम
मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली ने इशरत को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आत्मघाती दस्ते की सदस्य बताया था। हेडली ने 5 जुलाई, 2010 को अमेरिकी जाच एजेंसी एफबीआइ को दिए बयान में कहा था कि लश्कर के कमांडर मुजम्मिल ने इशरत की भर्ती की थी।




