इटली के भगोड़ो और राजमाता
जवाई मियां वाड्रा साहेब ने ठीक ही तो कहा है – इण्डिया इज ऐय बनाना स्टेट ‘
फिर इटली तो राजमाता जी के मायके जो ठहरे, अपने भाई बंधुओं को ‘पैरोल ‘ नहीं तो और किसे?
रही ट्रैक रिकार्ड की ‘ चाचा कात्रोची ‘ को मेहमान बना रक्खा ,खिलाया और जब ‘ बिचौलिये ‘की चोरी पकड़ी गई, तो बचाया भी और भगाया भी. अब भोपाल गैस के गुनेहगार को ही ले लो,
इन नौसैनिकों ने तो महज़ दो मछुयारे ही मारे हैं.
भोपाल में 15274 लोग मारे गए और अनगिनत गैस पीड़ित लोग आज भी नारकीय जीवन जी रहे हैं, और इस त्रासदी के मुख्य गुनहगार को केंद्र के इशारे पर तत्कालीन सी एम् अर्जुन सिंह ने सरकारी जहाज़ में बिठा कर अमेरीका ‘रुखसत किया, कोर्ट से महज़ २ साल की सजा हुई और ‘वारेन एंडरसन ‘ 28 साल बाद आज भी भगोड़ा है.
बनाना स्टेट के गुनाहगार भगोड़ो की लम्बी कतार में दो नाम और जुड़ गए ….
फिर भी सिंह साहेब का ‘ गुस्सा ‘ ……..!



Recent Comments